best news portal development company in india

साइबर फ्रॉड के 42 हजार रुपये पीड़िता को वापस, फूलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई!

SHARE:

आजमगढ़ जिले में साइबर ठगी में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों मिल रही राहत….

आजमगढ़। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ हुए साइबर फ्रॉड के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अज्ञात साइबर ठग द्वारा महिला के बैंक खाते से निकाले गए 44,700 रुपये में से 42,000 रुपये की धनराशि वापस करा दी गई है। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2024 को पीड़िता को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया। साइबर अपराधी ने पीड़िता के Union Bank of India के खाते से कुल 44,700 रुपये अवैध रूप से आहरित कर लिए। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत की, जिसकी एकनॉलेजमेंट संख्या 33108240102307 है।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना फूलपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान निकाली गई धनराशि में से 42,000 रुपये आरोपी के खातों में होल्ड करा दिए गए। इसके बाद माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए 42,000 रुपये सफलतापूर्वक पीड़िता के खाते में वापस करा दिए गए।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दयानन्द, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा और महिला कांस्टेबल पूजा पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment