best news portal development company in india

शैक्षणिक भ्रमण पर निकले दिव्यांग बच्चों ने बाबा गोविंद साहब धाम में किया दर्शन-पूजन!

SHARE:

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान दिव्यांग बच्चों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल…..

आजमगढ़/अतरौलिया। कैलाशी महिला विकास समिति द्वारा संचालित कैलाशी मानसिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय, ध्यानीपुर (लोहरा) के छात्र-छात्राओं ने जनपद अंबेडकर नगर स्थित सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा गोविंद साहब धाम का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान दिव्यांग बच्चों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय से रवाना हुए बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों ने धाम पहुंचकर सर्वप्रथम पवित्रता के साथ हाथ-पैर धोए और मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर के पुजारी ने सभी बच्चों को चंदन का तिलक लगाकर प्रसाद वितरित किया। बच्चों ने पूरे श्रद्धा भाव से दर्शन कर आत्मिक शांति और आनंद का अनुभव किया।

दर्शन के उपरांत बच्चों ने मंदिर परिसर में लगी दुकानों से अपनी पसंद के खिलौने और खाद्य सामग्री की खरीदारी भी की। इस दौरान शिक्षकों और स्टाफ ने बच्चों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा। विद्यालय की प्रबंधक सुनीता देवी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से दिव्यांग बच्चों के सामाजिक कौशल, आत्मविश्वास और व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की यात्रा बच्चों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती है।

कार्यक्रम के दौरान संचालक योगेंद्र, विजयमणि, प्रियंका, सुमित, दिवाकर, निलेश, वंदना, लीलावती, विनीता, रेनू, अंशिका और संगीता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment