best news portal development company in india

सुहेलदेव विश्वविद्यालय में 27-28 फरवरी को होगा ‘विज्ञान मंथन-2026’ का भव्य आयोजन

SHARE:

महाविद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश….

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में 27 एवं 28 फरवरी को “विज्ञान मंथन-2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर स्थित शैक्षणिक भवन-दो में विज्ञान संकाय द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और शोध के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे सुदूर क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को भी अपनी क्षमताएं दिखाने का अवसर मिल सके।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी के अनुसार, कुलपति ने आयोजन समिति की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. प्रियंका सिंह एवं उनकी टीम को अधिक से अधिक महाविद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर महाविद्यालयों के प्राध्यापकों को आवश्यक सतर्कता बरतने और समन्वय के लिए समिति सदस्यों के संपर्क नंबर सार्वजनिक करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, मौखिक एवं पावर-पॉइंट प्रस्तुति के साथ रंगोली प्रतियोगिता और फूड फेस्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता एवं आयोजन समिति ने इसे विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने का प्रभावी मंच बताते हुए सभी छात्र-छात्राओं से उत्साहपूर्वक सहभागिता की अपील की है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment