बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल वैन में लगी आग, तीन बच्चे सुरक्षित!

SHARE:

वैन नोनीरी बाजार स्थित मदरसा उस्मानियां स्कूल की थी….

आजमगढ़। मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के कौरागहनी में स्थित एसडीएम आवास से थोड़ी दूरी पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूली वैन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि वैन में आग लगते ही चालक और आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए वैन में सवार बच्चों को तुरंत बाहर निकाल लिया। इस दौरान वैन में मौजूद तीन बच्चों और चालक को सुरक्षित बचा लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सरायमीर थाना प्रभारी-  भुनेश चौबे ने तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी भुनेश चौबे के अनुसार, यह वैन नोनीरी बाजार स्थित मदरसा उस्मानियां स्कूल की थी। स्कूल से छुट्टी के बाद वैन सुरहन गांव बच्चों को छोड़ने जा रही थी। रास्ते में करीब दोपहर 3 बजे किसी अज्ञात कारण से वैन में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि वैन के अलावा कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment