16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई मतदाता शपथ!

SHARE:

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशेष कार्यक्रम……

आजमगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री गंभीर सिंह ने कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।

शपथ के माध्यम से अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों में भी संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्री संजीव ओझा सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में मताधिकार की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment