मकर संक्रांति पर बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन…..
आजमगढ़। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर वामा सारथी, उत्तर प्रदेश फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के अंतर्गत पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु पुलिस लाइन आजमगढ़ में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दिनांक 15 जनवरी 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों के साथ मकर संक्रांति का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया और सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पुलिस परिवारों की सक्रिय भागीदारी रही, वहीं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर पर्व की खुशियां साझा कीं, जिससे पुलिस लाइन परिसर में पारिवारिक एवं उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा। साथ ही बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों के परिजन व बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।




