अहरौला पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार!

SHARE:

अहरौला पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त का रहा है आपराधिक इतिहास…..

आजमगढ़। जनपद के थाना अहरौला पुलिस ने अवैध असलहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 जनवरी 2026 को चौकी प्रभारी माहुल उप निरीक्षक यश सिंह पटेल अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में लगे हुए थे। इसी दौरान वे निजामपुर अंडरपास मोड़ पर मौजूद थे कि तभी एक मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति अपने पास अवैध तमंचा लेकर रूपाईपुर मोड़ से सर्विस लेन की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और रूपाईपुर मोड़, बहद ग्राम रूपाईपुर से उक्त व्यक्ति को रात्रि करीब 23:45 बजे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम अब्दुल उर्फ मुट्टन पुत्र स्वर्गीय शफीक, निवासी ग्राम निमनीपार, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा बताया। बरामदगी के आधार पर थाना अहरौला में मु0अ0सं0 10/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध पूर्व में थाना फतेहपुर, जनपद गाजीपुर में भी आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध और अवैध हथियारों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
उप निरीक्षक यश सिंह पटेल (चौकी प्रभारी माहुल),
हेड कांस्टेबल इन्द्रमणि पटेल,
हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार निषाद,
कांस्टेबल माजिद अंसारी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध असलहों के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment