मलयपुर डकैती कांड का सफल खुलासा, पांच शातिर गिरफ्तार, ₹45 लाख से अधिक नकद बरामद!

SHARE:

मलयपुर डकैती कांड में 50 लाख की हुई थी लूट…..

जमुई से मो० आसिफ अनवर की रिपोर्ट-

जमुई। मलयपुर थाना क्षेत्र में हुई बड़ी डकैती की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹45 लाख 6 हजार नकद, एक पिस्टल, जिंदा गोली तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे मलयपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि आंजन पुल के पास बाइक सवार विक्रम कुमार सोनी से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर मारपीट कर लगभग ₹50 लाख नकद से भरा बैकपैक लूट लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जमुई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ जमुई के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।

गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डकैती कांड का सफल खुलासा किया। इस दौरान कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कुमार (निवासी मंजोष, सिकंदरा), रवि ठठेरा (भछियार, जमुई), कश्मीर ठठेरा (भछियार, जमुई), अंकित लोहार (खैरी रामपुर, जमुई) तथा छोटू यादव (बिठलपुर, जमुई) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹45,06,000 नकद के साथ घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, जिंदा गोली और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई में मलयपुर, जमुई, खैरा, सिकंदरा एवं मोहनपुर थानों के थानाध्यक्षों के साथ जिला आसूचना इकाई और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। शेष लूटी गई राशि की बरामदगी के साथ-साथ अन्य संभावित संलिप्त अपराधियों की तलाश की जा रही है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment