कन्या जन्मोत्सव पर जिला महिला चिकित्सालय में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या का भव्य स्वागत…..

आजमगढ़, 08 जनवरी। “कन्या जन्मोत्सव” के शुभ अवसर पर गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या का चिकित्सालय परिवार की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कन्या शिशुओं के संरक्षण, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. प्रियंका मौर्या ने कहा कि बेटियाँ समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके जन्म पर उत्सव मनाना सामाजिक सोच में सकारात्मक परिवर्तन का परिचायक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं महिला आयोग बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर निरंतर प्रभावी कदम उठा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला महिला चिकित्सालय परिवार द्वारा संचालित न्यूनेटल ट्रांसपोर्ट इन्क्यूबेटर सेवा की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि यह सेवा नवजात शिशुओं के सुरक्षित उपचार एवं समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।कार्यक्रम का समापन कन्या सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. शैलेश सुमन, डॉ. श्वेता राय, डॉ. आर.डी. यादव, डॉ. ज्योत्सना द्विवेदी, स्टाफ अनूप जायसवाल, दुर्गा देवी (मेडरॉन), स्टाफ नर्स छाया राय, आशा भारती, सत्यभामा, अनीता मौर्या, स्मिता राय सहित जिला महिला चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment