7 जनवरी को महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या करेंगी महिला जनसुनवाई!

SHARE:

जनसुनवाई, 7 जनवरी दिन में 11बजे से पुलिस लाइन सभागार में होगा आयोजन……

आजमगढ़। उ०प्र० राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती प्रियंका मौर्या द्वारा आगामी 07 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे जनपद आजमगढ़ में महिला उत्पीड़न एवं महिलाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस जनसुनवाई में जनपद की समस्त महिलाएं अपनी-अपनी समस्याओं के साथ सहभागिता कर सकती हैं।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिलाएं जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ से संपर्क स्थापित कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

यह महिला जनसुनवाई पुलिस लाइन सभागार, आजमगढ़ में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने अथवा अधिक जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर, आजमगढ़ की केंद्र व्यवस्थापक श्रीमती सरिता पाल से मोबाइल नंबर 6393397509 पर संपर्क किया जा सकता है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment