महाराजा अहिबरन की जयंती वैदिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई!

SHARE:

महाराजा अहिबरन जयंती पर बरनवाल समाज में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम……

फूलपुर, आजमगढ़। बरनवाल समाज फूलपुर द्वारा समाज के आदि पुरुष व आराध्य महाराजा अहिबरन की जयंती 26 दिसंबर की शाम वैदिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धा व उल्लासपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बरनवाल समाज के अध्यक्ष एवं फूलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल द्वारा महाराजा अहिबरन के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला जज विनोद कुमार बरनवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद बरनवाल (प्रवक्ता, मऊ), विपिन बरनवाल, विवेक बरनवाल (पीएनबी डिप्टी शाखा प्रबंधक) उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत बरनवाल समाज फूलपुर के अध्यक्ष राजीव बरनवाल एवं समाज के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर समाज की बच्चों, बच्चिइसयों एवं महिलाओं ने गीत-संगीत, एकांकी नाटक, कविता पाठ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। मुख्य अतिथि विनोद कुमार बरनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बरनवाल समाज आज व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक कार्य, प्रशासनिक सेवा, राजनीति और राष्ट्रसेवा में पूरी कर्तव्यनिष्ठा से योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की यह परंपरा रही है कि व्यापार के साथ समाज सेवा को भी सदैव प्राथमिकता दी गई, जिसकी मिसाल धर्मशालाएं, कुएं, पोखरे और मंदिर के रूप में आज भी देखने को मिलती है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित फूलपुर कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने कहा कि बरनवाल समाज शांतिप्रिय है और समाज की उन्नति में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल ने कहा कि व्यवसाय के साथ-साथ समाज को अपनी राजनीतिक भागीदारी भी सशक्त करनी होगी, तभी समाज और देश की प्रगति में प्रभावी भूमिका निभाई जा सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान बरनवाल समाज की प्रगति और संगठन को मजबूत करने को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक बरनवाल, अवधेश, लवकुश, संजीव, अवनीश, प्रहर्ष, प्रशाश्य, अंकित, राजू, राजेश बरनवाल, विभा बरनवाल सहित समाज के अनेक विशिष्ट जन एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment