बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को दिलाई गई शपथ!

SHARE:

विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया……

आजमगढ़। 17 दिसम्बर— निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, आजमगढ़ के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को “बाल विवाह मुक्त भारत” थीम पर विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में ब्लॉक बिलरियागंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर श्रीमती प्रीति उपाध्याय ने उपस्थित छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई। उन्होंने बाल विवाह को एक सामाजिक बुराई बताते हुए कहा कि यह कानूनन अपराध है। 18 वर्ष से कम आयु की बालिका एवं 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मौलिक अधिकारों से वंचित करता है। उन्होंने बाल विवाह रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।

इस दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 108 सहित शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत कार्यरत जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती अन्नू सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी देकर छात्राओं को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई की सोशल वर्कर श्रीमती रानी सिंह, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से मल्टीपरपज राम सिंह, विद्यालय प्रभारी दीपिका राय सहित अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment