छुट्टा गाय को बचाने गया युवक पोखरे में डूबा, मौत से गांव में मातम!

SHARE:

प्रशासन की लापरवाही बना हादसे का कारण…..

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के रोवपार गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुंधी गांव निवासी शुभम यादव (पुत्र सुभाष यादव) के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

जानकारी के अनुसार, शुभम चिलुपुर गांव में घूम रही एक आवारा गाय को पकड़ने गया था। इसी दौरान गाय अचानक पोखर में कूद गई और डूबने लगी। गाय को बचाने के प्रयास में शुभम भी पोखर में उतर गया, लेकिन गहरे पानी में जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को खबर दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शुभम को बाहर निकाला गया और सीएचसी मेहनाजपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि चिलुपुर गांव में 60 से अधिक आवारा पशु घूमते हैं, जिसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने इस हादसे को प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताया है।

मेहनाजपुर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment