तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम!

SHARE:

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई…..

अतरौलिया (आजमगढ़)। रविवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देऊरपुर सराय निवासी फूलचंद्र प्रजापति (60 वर्ष) पुत्र स्व. रामचेत प्रजापति रविवार की रात अपने रिश्तेदारी में लोहरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान शौ शैय्या अस्पताल, अतरौलिया से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार बजाज प्लेटिना बाइक (चालक प्रदीप वर्मा पुत्र जियालाल वर्मा, निवासी संदहा मझगंवा, थाना आलापुर, जनपद अंबेडकरनगर) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्र ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को शौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने फूलचंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक चालक का इलाज जारी है।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान की। मृतक के भाई हरिहर प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment