श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंदेश्वर एवं ई-मार्टीकस लर्निंग के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार विषय पर परिचर्चा!

SHARE:

परिचर्चा में तकनीकी के माध्यम से एजेंसियों ने छात्रों को सिखाए रोजगार के गुर…..प्रो. बृजेश कुमार

आजमगढ़। शनिवार को श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंदेश्वर आजमगढ़ परिसर के के छोटे हाल में एक वृहद रोजगार परक परिचर्चा में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभाग किया। यह परिचर्चा श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंदेश्वर आजमगढ़ एवं ई माटीकस एजेंसी के संयुक्त तथावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार ने किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मुकुल दत्त पांडे ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम महाविद्यालय में यदि होते हैं तो छात्र-छात्राओं को तकनीकी जानकारी प्राप्त होती है। आगे चलकर महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं वर्तमान आधुनिक दुनिया से जुड़कर समाज को, राष्ट्र को एक बेहतर दिशा देंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर रामानंद एवं प्रोफेसर शैलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि एजेंसी के साथ-साथ महाविद्यालय के प्राचार्य निश्चित रूप से साधुवाद के पात्र हैं क्योंकि आज की दुनिया में नई शिक्षा नीति 2020 के साथ-साथ तकनीकी का बड़ा महत्व है। प्रोफेसर बृजेश कुमार ने अपने आशिक संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन महाविद्यालय में सतत कराए जाएंगे जिससे ऊर्जावान छात्र-छात्राएं इससे लाभान्वित हो सके और कौशल विकास योजना के तहत वह अपने स्वयं सक्षम नागरिक बन सकेंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों विशेष तौर से डॉ. मुकुल दत्त पांडे को धन्यवाद दिया तथा एजेंसी के वरिष्ठ प्रबंधक सत्य प्रकाश जी के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से हमारे महाविद्यालय को समय देकर अपने सारगर्भित संबोधन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया। कार्यक्रम में प्राध्यापकों के अतिरिक्त गैर शिक्षक कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रवेश कुमार सिंह ने किया।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment