देवगांव- समाधान दिवस में पड़े 10 प्रार्थना पत्र एक का भी निस्तारण नहीं!

SHARE:

निराशाजनक रहा समाधान दिवस….

आजमगढ़।  जिले के देवगांव कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया । समाधान दिवस में कुल 10 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें किसी का निस्तारण नहीं हो सका। 10 प्रार्थना पत्र में 09 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग के तथा एक पुलिस विभाग से संबंधित पड़ा था । इससे पूर्व पड़े प्रार्थना पत्र का सबका निस्तारण कर दिया गया था। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय,कोतवाल विमल प्रकाश राय,हेड कांस्टेबल हरेंद्र प्रताप सिंह,ओ पी सिंह,शिवम तिवारी,ऋषभ शुक्ला,प्रीति सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment