आरोपियों के तलाश में पुलिस दे रही जुटी….
आज़मगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबांध गांव में रविवार की देर रात प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान जय हिंद कुमार राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक का युवती से नज़दीकी संबंध था। पहले युवती का प्रेम प्रसंग आरोपी आशु राम से चल रहा था, लेकिन विवाद के बाद युवती का संपर्क जय हिंद से हो गया। इसी बात से नाराज़ होकर आशु राम ने युवती के चचेरे भाई श्रवण कुमार और साथी राजेंद्र के साथ मिलकर युवक की हत्या की साज़िश रची।

रविवार की रात मुलाकात के बहाने जय हिंद को बुलाया गया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुँचे और एविडेंस कलेक्ट किए। मृतक के पिता सागर राम की तहरीर पर आशु राम, श्रवण कुमार और राजेंद्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व पुलिस टीम दबिश दे रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।




