best news portal development company in india

25 मार्च- बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर बड़ी राहत!

SHARE:

OTS में रजिस्टर्ड हुए उपभोक्ता 25 मार्च  तक जमा करें बकाया उठाएं लाभ…..

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान के लिए एक और मौका दिया है। जिन उपभोक्ताओं ने पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन किसी कारणवश निर्धारित समय में भुगतान नहीं कर सके, उन्हें अब 25 मार्च 2026 तक बकाया धनराशि जमा करने का अवसर दिया गया है।

फूलपुर विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता हरीश प्रजापति ने बताया कि खंड क्षेत्र के जिन उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन पहले से हो चुका है, वे सभी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर बकाया जमा कर योजना का लाभ प्राप्त करें।उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभागीय टीम लगातार तत्पर है और क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं पर सख्ती, आरसी जारी कर होगी वसूली, बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली के लिए आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर राजस्व विभाग के माध्यम से कार्रवाई कराने का निर्णय लिया है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बड़ी संख्या में बकायेदार उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया था। योजना का लाभ लेने के लिए कई उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से कुछ उपभोक्ताओं ने एकमुश्त बकाया राशि जमा कर दी, जबकि कई उपभोक्ता किस्तों में भुगतान कर रहे हैं। हालांकि कुछ उपभोक्ता किसी कारणवश इस योजना अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी समय से पैसा ना जमा करने के कारण योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए। ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विभाग ने एक और योजना तैयार की है, जिसे 25 मार्च से लागू किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने का एक और मौका दिया जाएगा, ताकि वे कार्रवाई से बच सकें।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment