best news portal development company in india

आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर घायल!

SHARE:

तेज़ गति बाइक बना घटना का कारण……

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां–आजमगढ़ मुख्यालय मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब सात बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बघौरा ईनामपुर गांव के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में विश्वजीत कुशवाहा पुत्र शिवमंगल कुशवाहा, निवासी दिलदारनगर जनपद गाजीपुर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों की पहचान लालू यादव पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गाजीपुर तथा पंकज यादव पुत्र सुबास यादव निवासी संजरपुर थाना सरायमीर के रूप में हुई है। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया।

रोड एक्सीडेंट में घायल लोग
रोड एक्सीडेंट में घायल लोग

घटना की सूचना मिलते ही फरिहां पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर फरिहां चौकी पर खड़ा करा दिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment