best news portal development company in india

विद्यालय परिसर में खड़ी वैन में एक व्यक्ति ने लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात!

SHARE:

अज्ञात व्यक्तियों ने डीजल डालकर वैन में लगाई आग…

सगड़ी (आजमगढ़)। सगड़ी क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल जीयनपुर के परिसर में गुरुवार की देर रात शरारती तत्वों ने स्कूल वैन में आग लगा दी। गनीमत रही कि कर्मचारियों की सक्रियता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर में खड़ी वैन के पिछले हिस्से में आग लगा दी गई, जिससे पिछला टायर धू-धू कर जलने लगा। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। कैमरे से सूचना मिलते ही विद्यालय के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी।

विद्यालय के संचालक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने डीजल डालकर वैन में आग लगा दी। सूचना मिलते ही वे विद्यालय पहुंचे और कर्मचारियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, वैन को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आशंका जताई कि इस तरह की घटना से उनके जान-माल की सुरक्षा को खतरा है, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।

इस संबंध में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment