best news portal development company in india

एडवोकेट एक्ट में संशोधन के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन!

SHARE:

प्रदेश सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने की मांग…..

लालगंज (आजमगढ़)। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एडवोकेट एक्ट में संशोधन के विरोध में शुक्रवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह और तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यमणि यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित संशोधन बिल पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से इसे वापस लेने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने समेत अन्य मांगों पर भी शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चक्रमण कर प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार सूत्रीय तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा को सौंपा।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समिति के चेयरमैन समर बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने प्रस्तावित संशोधन बिल के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए अधिवक्ताओं को इसके संभावित प्रभावों से अवगत कराया।

प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान धर्मेश पाठक, अमर नाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, राम सेवक यादव, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, राजनाथ यादव, हामिद अली, शीतला प्रसाद राय, ओमप्रकाश वर्मा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार राय, लल्ले मिश्रा, इंद्र भानु चौबे, अंजनी सिंह, जितेंद्र सिंह, विनय चतुर्वेदी, प्रशांत राय, शिव प्रकाश यादव, देवेंद्र नाथ पांडेय, कैलाश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment