रानी की सराय पुलिस ने आरोपी को चेकपोस्ट से दबोचा…
आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अखिलेश यादव उर्फ भोला पुत्र श्री कान्ता यादव ने मोबाइल फोन के माध्यम से उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर थाना रानी की सराय में मु0अ0सं0 47/2026 के तहत धारा 76, 351(3), 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस के अनुसार, 26 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम चेकपोस्ट के पास मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सुबह करीब 11:40 बजे मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अखिलेश यादव उर्फ भोला निवासी ग्राम ईश्वरपुर, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूरज तिवारी और हेड कांस्टेबल जयप्रकाश पटेल शामिल रहे।







