best news portal development company in india

वारदात: सौतेली मां ने 3 साल की मासूम को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट!

SHARE:

गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना से रिश्ते हुए कलंकित…..

गोरखपुर। जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के बिजहरा गांव में मंगलवार रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई। एक सौतेली मां ने महज इस बात पर अपने तीन साल की मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी कि उसका पति अपनी इकलौती संतान से बेहद प्यार करता था।

पहले जमीन पर पटका, फिर कुल्हाड़ी से काट डाला

घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बिजहरा गांव निवासी त्रिवेणी मौर्य (40) की पहली पत्नी लक्ष्मी का दो वर्ष पहले निधन हो गया था। लक्ष्मी से उनकी तीन वर्षीय बेटी अदिति थी। करीब एक माह पूर्व त्रिवेणी ने पूजा (35) से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही तीनों एक साथ रह रहे थे।

परिजनों के अनुसार, त्रिवेणी अपनी बेटी अदिति से बेहद स्नेह करते थे। यही बात नई पत्नी पूजा को नागवार गुजरती थी। आरोप है कि मंगलवार रात जब त्रिवेणी घर से बाहर शौच के लिए गए, उसी दौरान पूजा ने सो रही मासूम अदिति को पहले बिस्तर से जमीन पर पटक दिया। इसके बाद कमरे में रखी कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। वार इतना घातक था कि बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कमरे में चारों ओर खून फैल गया और दीवारें तक खून से सन गईं।

पिता ने देखा खौफनाक मंजर, मचा कोहराम

कुछ ही देर बाद जब त्रिवेणी लौटे तो बेटी की लाश देखकर चीख पड़े। इसी बीच आरोपी महिला मौके से भागने लगी। त्रिवेणी उसके पीछे दौड़े और शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण भी जुट गए। करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और पुलिस को सूचना दी।

मृत मासूम की फाइल फोटो
मृत मासूम की फाइल फोटो

ग्रामीणों के अनुसार, जब उससे हत्या की वजह पूछी गई तो उसने कहा कि उसका पति बेटी को ज्यादा प्यार करता था, इसलिए उसे “सबक सिखाना” चाहती थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पिपराइच थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में इस जघन्य वारदात के बाद दहशत और शोक का माहौल है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment