नेशनल पब्लिक स्कूल नियाउज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन!

SHARE:

नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया सामाजिक एकता का संदेश…..

नियाउज, आजमगढ़। नेशनल पब्लिक स्कूल, नियाउज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख मिर्ज़ापुर बलवंत यादव एवं वसीम अहमद कटौली उपस्थित रहे। वहीं विशेष रूप से फायेज़ा टूर एंड ट्रैवेल प्रा. लि., दिल्ली के शेख मोहम्मद हारिस कामरावां ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर मोहम्मद अकरम खान कजराकोल, महफूज अहमद जामदहा, मोहम्मद सादिक (बी.एस.सी.), डॉ. सोहराब सिद्दीकी (डायरेक्टर, अनवार पब्लिक स्कूल गोधना), अजमल खान मुन्नू पैगाम तथा जीशान अहमद खान (ZFM फाउंडेशन) प्रतिनिधि रफीक फूलपुरी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ क़ुरआन मजीद के पाठ एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बालक-बालिकाओं ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश देते हुए गंगा-जमुनी तहज़ीब और एकता का सुंदर परिचय दिया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें शमीम बिलरिया गंजी, नसीम साज, अबूशहमा (मुगलसराय), सोहराब (जहांगीरगंज),फहीम, अहमद परवाज़, जावेद रहबर, रफीक गड़बड़, रईस मोगरा, बाकर आज़मी और मुज़्तर आज़मी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन तस्मिया जाहिद एवं समीना इरशाद ने किया। आयोजनकर्ता फजलुर्रहमान फैजी व ओबैदुर रहमान रहे। विद्यालय के प्रबंधक हाशिम जफर खान ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर स्कूल की अध्यापिकाएं शिवानी मौर्या, उमरह अरशद, रंजन यादव, गुलनाज, परी यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment