पुलिस कार्यालय में एसएसपी व सीओ ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश!

SHARE:

जनसुनवाई में पहुँचे फरियादी…..

आजमगढ़। जनपद में आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई में आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment