स्टार्ट-अप गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा पूर्वांचल के लिए मील का पत्थर साबित होगा यह प्रयास : प्रो. संजीव कुमार
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के परिसर में माननीय कुलपति के नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सेंटर की स्थापना के बाद से ही इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर और जनपद आजमगढ़ में नियमित रूप से स्टार्ट-अप से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं ।इन्क्यूबेशन सेंटर के निदेशक डॉ. महेश श्रीवास्तव व डॉ. नरेंद्र सिसोदिया के निर्देशन में इन्क्यूबेशन मैनेजर कुलभूषण द्विवेदी द्वारा छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं में स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं और छात्र-छात्राएं नए-नए स्टार्ट-अप विचार प्रस्तुत कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि आने वाले समय में इन विचारों के माध्यम से महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के नेतृत्व में आजमगढ़ जिला पूरे पूर्वांचल में स्टार्ट-अप के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा और एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

इस अवसर पर- कुल सचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा, नियंत्रक श्री आनंद कुमार, सहायक कुल सचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी, उत्साहित छात्र-छात्राएं तथा कुलपति के सहायक भूपेंद्र पांडे भी उपस्थित रहे।




