एडीएम प्रशासन ने किया लालगंज तहसील का निरीक्षण, कार्यालयों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

SHARE:

निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश……

लालगंज (आजमगढ़)। जिलाधिकारी आजमगढ़ के निर्देश पर सोमवार को लालगंज तहसील में एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालयों व कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और व्यवस्थाओं की स्थिति को परखा। एडीएम प्रशासन ने उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, संग्रह कार्यालय, बीआरसी कार्यालय, नजारत कार्यालय, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, भूलेख अभिलेखागार कार्यालय सहित अन्य संबंधित कार्यालयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गईं, उन्हें संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा, तहसीलदार उमेश सिंह, नायब तहसीलदार मनोज गिरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment