सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल!

SHARE:

अहरौला थाना क्षेत्र के गौसपुर मोड़ पर हुई टक्कर, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए…..

आजमगढ़। जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गौसपुर मोड़ के पास उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक बाजार से घर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अहरौला अंतर्गत कंदरा गांव निवासी बृजमोल यादव (पुत्र विक्रम यादव) अपने साथी प्रवेश के साथ बाइक से बाजार से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वे गौसपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार मो. आसिफ (पुत्र अबरार) अपनी बाइक पर दो अन्य साथियों को बैठाकर आ रहा था। इसी दौरान दोनों बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बृजमोल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक बृजमोल यादव पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस आजमगढ़ भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment