संपूर्ण समाधान दिवस, पर बड़ी संख्या में पहुँचे फरियादि….
आजमगढ़। तहसील सदर में शनिवार (07 फरवरी 2026) को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविंद्र कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार स्वयं उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल प्रार्थना पत्रों में से 50 प्रतिशत से अधिक मामलों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। वहीं शेष प्रार्थना पत्र अधिकतर राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए। इनके त्वरित समाधान के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए पारदर्शी और त्वरित समाधान की प्रक्रिया अपनाई। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि भविष्य में भी जनसामान्य की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए इसी तरह लगातार प्रयास किए जाएंगे।




