आजमगढ़- पुस्तक एवं पर्यावरण मेला का शुभारंभ, 25% तक छूट से छात्रों को मिलेगा लाभ!

SHARE:

“पुस्तकें पीढ़ियों को प्रभावित करती हैं”……

आजमगढ़। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने सोमवार को हरिऔध कला केंद्र में सामाजिक वानिकी प्रभाग एवं जिला पर्यावरण समिति द्वारा आयोजित पुस्तक एवं पर्यावरण मेला–2026 का फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। यह मेला 02 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक आयोजित रहेगा।

उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह मेला जनपदवासियों के लिए ज्ञान, प्रेरणा और पर्यावरण चेतना का संगम है। उन्होंने कहा, “जब किताबें बोलती हैं, तो सदियां सुनती हैं”—यह कथन पूरी तरह सत्य है। टीवी, भाषण या नाटकों का प्रभाव सीमित समय तक रहता है, जबकि पुस्तकें पीढ़ियों को प्रभावित करती हैं।

 

उन्होंने बताया कि मेले में देश के प्रतिष्ठित प्रकाशनों की विविध विषयों पर पुस्तकें उपलब्ध हैं। आजमगढ़ की साहित्यिक विरासत का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने राहुल सांकृत्यायन, अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’, रामधारी सिंह दिनकर और मुंशी प्रेमचंद जैसे महान साहित्यकारों की कृतियों की उपलब्धता की जानकारी दी।जिलाधिकारी ने स्कूल व कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से अपील की कि वे हाईस्कूल से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएशन तक के विद्यार्थियों को मेले में लाएं। छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए पुस्तकों पर न्यूनतम 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल ज्ञानवर्धन का माध्यम है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और जीवन में प्रेरणा पाने का भी बेहतरीन अवसर है।

पर्यावरण पक्ष पर प्रकाश डालते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि मेले के प्रवेश द्वार पर पुस्तक के आकार में बना पेड़ ज्ञान और पर्यावरण के अंतर्संबंध का प्रतीक है। उन्होंने तमसा नदी के पुनरोद्धार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम बताया। साथ ही कहा कि वर्ष 2025 में व्यापक वृक्षारोपण किया गया और वर्ष 2026 के जुलाई–अगस्त में लगभग 56 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है।जिलाधिकारी ने आयोजन को सफल बनाने में वन विभाग, जिला प्रशासन और सामाजिक प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका की सराहना की तथा आमजन से मेले का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजनों को और प्रभावी ढंग से आयोजित करने की कामना की।

बताया गया कि मेले के दौरान प्रतिदिन जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री चिराग जैन, डीएफओ आकांक्षा जैन, मुख्य कोषाधिकारी श्री अनुराग श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग आजमगढ़ द्वारा जीयनपुर रेंज स्थित ताल सलोना वेटलैंड पर विद्यार्थियों के साथ बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बर्ड वॉचिंग व वेटलैंड विषयों पर क्विज, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं भी संपन्न 

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment