आजमगढ़ में एसएसपी की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश!

SHARE:

आजमगढ़ में जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरण पाल सिंह भी उपस्थित रहे…..

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा सोमवार को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरण पाल सिंह भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने दूर-दराज से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और पुलिस-जनसंपर्क को और मजबूत किया जा सके।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment