यूजीसी बिल के नए प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट के रोक के कुछ समय पहले ही सवर्ण समाज ने किया विरोध प्रदर्शन….
बरदह (आजमगढ़)। यूजीसी बिल के विरोध में गुरुवार को सवर्ण एकता मंच के तत्वावधान में क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया गया। सुबह करीब 10 बजे दर्जनों गांवों से आए हजारों लोग स्थानीय ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां युवाओं व प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी बिल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

सभा के उपरांत प्रदर्शनकारियों ने बरदह बाजार में लंबा जुलूस निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। जुलूस के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए और अंत में यूजीसी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि यह बिल सनातन विरोधी है और समाज को बांटने वाला है, जिससे भविष्य में भेदभाव की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
प्रदर्शन में- अशोक पांडेय, आशुतोष तिवारी, अरुण कुमार उपाध्याय, विवेक तिवारी, अमित तिवारी, ब्रह्मदेव तिवारी, पवन सिंह, संतोष सिंह, अलगू राय, त्रिलोकी राय, पंकज राय, अशोक राय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और जुलूस को आगे-पीछे से नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटा रहा।




