‘ऑपरेशन रक्षा’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 07 बाल श्रमिक कराए गए कार्यमुक्त!

SHARE:

‘ऑपरेशन रक्षा’ थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही……

आजमगढ़। बच्चों के दुर्व्यापार की रोकथाम एवं बालश्रम उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रक्षा’ विशेष अभियान के तहत बुधवार को आजमगढ़ जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 07 बाल श्रमिकों को कार्यमुक्त कराया गया। निदेशक, मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल मार्गदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने थाना दीदारगंज क्षेत्र के बेलवाना, एसबीएस ईंट भट्ठा एवं मार्टिनगंज बाजार स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन जांच की।

 

जांच के दौरान दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर 07 नाबालिग बच्चों को कार्य करते हुए पाया गया।

मौके पर बाल श्रमिकों के परिजनों को बुलाकर सेवायोजकों एवं अभिभावकों को भविष्य में बच्चों से बालश्रम न कराने की कड़ी चेतावनी दी गई।

साथ ही बालश्रम निषेध अधिनियम के उल्लंघन के मामले में संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी की गई। अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने दुकानदारों एवं आमजन को बालश्रम के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। सार्वजनिक स्थलों, मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट/ढाबों, बेकरी, ऑटोमोबाइल दुकानों व गैराजों पर बालश्रम निषेध से संबंधित पोस्टर भी चस्पा किए गए। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा जारी आपातकालीन टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076 और 181 की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।

अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्र (थाना एएचटी, आजमगढ़),

उपनिरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह (थाना एएचटी, आजमगढ़),

रोहित प्रताप सिंह एवं मो. नजरे आलम (श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आजमगढ़),कांस्टेबल अश्वनी कुमार भारती तथा महिला कांस्टेबल सुनिता साहनी (थाना एएचटी, आजमगढ़)।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment