विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच की मौत!

SHARE:

महाराष्ट्र सरकार ने दुखद हादसे पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया…..

मुंबई/बारामती, 28 जनवरी 2026: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज सुबह बारामती में एक दर्दनाक विमान दुर्घटना में निधन हो गए। यह हादसा बारामती एयरपोर्ट के पास तब हुआ जब उनका चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया और भीषण आग पकड़ ली। हादसे में उनके साथ सवार लगभग 5 से 6 लोगों की भी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, अजित पवार Learjet 45 (VT-SKL) नामक चार्टर्ड विमान में सवार थे, जिसे VSR वेंचर्स संचालित कर रहा था। विमान सुबह 8:10 बजे मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुआ था और करीब 8:45 बजे लैंडिंग की पहली कोशिश असफल रहने के बाद दूसरी बार लैंडिंग के प्रयास में रनवे से फिसलकर जमीन से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई। शुरुआती रिपोर्ट में यह बताया गया है कि पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल या ‘मेडे’ कॉल नहीं किया।

दुर्घटना में महज उपमुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO), दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में शामिल हैं:

1- अजित पवार, उपमुख्यमंत्री

2- एचसी विदिप जाधव, निजी सुरक्षा अधिकारी

3- कैप्टन सुमित कपूर, पायलट

4- कैप्टन शांभवी पाठक, पायलट

5- पिंकी माली, फ्लाइट अटेंडेंट

महाराष्ट्र सरकार- ने दुखद हादसे पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस तुरंत बारामती रवाना हो गए हैं और उन्होंने आज स्कूलों में अवकाश भी घोषित किया। पवार का अंतिम संस्कार बारामती में ही किए जाने की संभावना है।

शोक व्यक्त- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रशासन, डिजीसीए तथा एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने दुर्घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के दफ्तर पहुंची है जबकि दूसरी टीम बारामती के लिए रवाना हुई है। VSR वेंचर्स ने बयान जारी कर कहा है कि पायलट के पास लगभग 16,000 घंटे का उड्डयन अनुभव था और को-पायलट के पास करीब 1,500 घंटे का अनुभव था। कंपनी ने दावा किया कि विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी और अब भी उनके बेड़े में सात और विमान संचालित हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि विमान के क्रैश के तुरंत बाद विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कोई कुछ कर नहीं सका। आग बुझाने के प्रयास में लोग पानी लाए और मदद की कोशिश की। उन्होंने देखा कि अजित पवार का शव आग से सुरक्षित किसी कंबल में रखा गया था।

यूपी जौनपुर- पिंकी माली, जो इस हादसे में चालक दल की सदस्य थीं, जौनपुर के केराकत तहसील की निवासी थीं और पिछले कई वर्षों से फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में कार्यरत थीं। यह दुखद दुर्घटना महाराष्ट्र के लिए एक बड़ा सदमा है और जांच के जरिए सच्चाई सामने लाने की प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment