आजमगढ़ के पुलिस अधिकारी/कर्मियों को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह सिल्वर से होगा सम्मान…..
आजमगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद आजमगढ़ के तीन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यप्रणाली एवं शौर्यपूर्ण सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशंसा चिन्ह (Commendation Disc – Silver) प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वालों में श्री चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद आजमगढ़ शामिल हैं, जिन्हें उनके शौर्यपूर्ण एवं सराहनीय कार्यों के लिए डीजीपी प्रशंसा चिन्ह सिल्वर से अलंकृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन हेतु


आरक्षी विक्रम सिंह (पुलिस लाइन, आजमगढ़) तथा आरक्षी राहुल सिंह (साइबर सेल, जनपद आजमगढ़) को भी पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) प्रदान किया जाएगा।
यह सम्मान जनपद आजमगढ़ पुलिस के लिए गर्व का विषय है और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। जनपद आजमगढ़ पुलिस ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




