“सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में यह स्थान अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक और सतत प्रयासों का परिणाम है”-DM
आजमगढ़, 10 जनवरी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में शामिल विकास एवं राजस्व से जुड़े प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की दिसंबर 2025 की प्रगति को लेकर शासन स्तर से जारी रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। रैंकिंग के अनुसार आजमगढ़ को आजमगढ़ मंडल में प्रथम स्थान जबकि पूरे प्रदेश में 11वां स्थान प्राप्त हुआ है।जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं सतत प्रयासों के चलते मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं से जुड़े विकास और राजस्व कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में जनपद ने यह उपलब्धि हासिल की है। प्रशासनिक और विभागीय समन्वय के साथ योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन का परिणाम रैंकिंग में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह सफलता प्रशासनिक, राजस्व टीम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक और सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जनपद आजमगढ़ को विकास और राजस्व के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आने वाले समय में जनपद की रैंकिंग को और बेहतर करने तथा प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान दिलाने के लिए सभी विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।




