फूलपुर तहसील बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, श्रीराम यादव बने अध्यक्ष!

SHARE:

फूलपुर तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में पड़े 111 मत…

आजमगढ़। फूलपुर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्रीराम यादव, मंत्री पद पर सुभाष यादव तथा कोषाध्यक्ष पद पर हृदय शंकर मिश्र निर्वाचित हुए।

फूलपुर तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव 30 दिसंबर को चुनाव अधिकारी इंदु शेखर पांडेय एडवोकेट की देखरेख में कराया गया। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान में कुल 111 मत पड़े, जिनमें से एक मत अवैध घोषित किया गया।

अध्यक्ष पद के लिए श्रीराम यादव और लालचंद यादव के बीच सीधा मुकाबला रहा, जिसमें श्रीराम यादव को 74 मत प्राप्त हुए, जबकि लालचंद यादव को 36 मत मिले।

मंत्री पद के लिए सुभाष यादव, बृजराज, गुलाम मोहम्मद और विनोद कुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, जिसमें सुभाष यादव ने 86 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

कोषाध्यक्ष पद पर सतिराम यादव और हृदय शंकर मिश्र के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें हृदय शंकर मिश्र ने 51 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि सतिराम यादव को 50 मत मिले।

इसके अलावा अन्य पदों पर भी चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का फूलपुर तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सीनियर एडवोकेट इम्तियाज अहमद, चुनाव अधिकारी इंदु शेखर पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment