जिलाधिकारी ने कटघर लालगंज के रैन बसेरे व हनुमानगढ़ी पोखरी का किया आकस्मिक निरीक्षण!

SHARE:

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार भी उपस्थित रहे….

आजमगढ़, 29 दिसंबर।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने आदर्श नगर पंचायत कटघर, लालगंज में स्थापित 10 व्यक्तियों की क्षमता वाले रैन बसेरे (05 महिला एवं 05 पुरुष) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा बाहर अलाव भी जलता हुआ मिला।

जिलाधिकारी ने रैन बसेरे के अंदर उपलब्ध बेडशीट एवं कंबलों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया, जो मानक के अनुरूप और संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के समय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि अब तक किसी भी व्यक्ति ने रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरे का उपयोग नहीं किया है। बताया गया कि रोडवेज से दूरी अधिक होने के कारण यहां यात्रियों का आवागमन कम रहता है।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने रैन बसेरे के समीप स्थित हनुमानगढ़ी पोखरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने पोखरी की साफ-सफाई एवं मंदिर के बगल में स्थित सरकारी भूमि से बहने वाले पानी की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा समाधान हेतु अनुरोध किया। निरीक्षण के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार भी उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment