ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ दुकानदार, 10 हजार रुपये का ई-टॉप बैलेंस उड़ा!

SHARE:

ऑनलाइन ठगी का शिकार दुकानदार ने की पुलिस से शिकायत……

आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर में एक दुकानदार के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने अहरौला थाने में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। माहुल नगर निवासी आनंद अग्रहरि पुत्र चंद्रभान अग्रहरि की मोबाइल की दुकान है। पीड़ित के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 4:35 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एयरटेल कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनकी दुकान पर कंपनी का बोर्ड लगाया जाना है। इसके लिए एक एप भेजने की बात कही और उसे डाउनलोड कर उसमें अपनी डिटेल भरकर सबमिट करने को कहा।

पीड़ित ने जैसे ही एप के माध्यम से डिटेल सबमिट की, उसी समय उनके मोबाइल का ई-टॉप बैलेंस समाप्त हो गया। दुकानदार के मोबाइल में करीब 10 हजार रुपये का ई-टॉप बैलेंस मौजूद था, जो ठगों द्वारा साफ कर दिया गया।घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल अहरौला थाने में तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल या लिंक के झांसे में न आएं तथा किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी या एप डाउनलोड करने से पहले सतर्कता

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment