आजमगढ़ के प्रभात कुमार वर्मा बने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा अधिकारी, सिविल इंजीनियरिंग में हासिल की 111वीं रैंक!

SHARE:

सफलता के बाद अपने पैतृक घर पहुंचे प्रभात कुमार वर्मा का ग्राम वासियों ने किया जोरदार स्वागत… 

आजमगढ़। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा घोषित इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा (ईएसई) 2025 के परिणाम में आजमगढ़ जिले के प्रभात कुमार वर्मा ने शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग विषय में 111वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।

प्रभात कुमार वर्मा फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात नेत्र चिकित्सक डॉ. आर.बी. वर्मा के पुत्र हैं और फूलपुर क्षेत्र के चक मुड़ मिजनी गांव के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा आजमगढ़ के चिल्ड्रन हाई स्कूल से हुई। इसके बाद माध्यमिक व हाई स्कूल की पढ़ाई चिल्ड्रन कॉलेज, आजमगढ़ से तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा कानपुर से पूरी की।

उन्होंने बीटेक की पढ़ाई फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, रायबरेली से की और इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से एमटेक किया। उच्च शिक्षा के उपरांत प्रभात दिल्ली में रहकर इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा की तैयारी में जुट गए और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। अपनी इस उपलब्धि पर प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, पिता और परिवार के सहयोग को दिया। प्रभात की सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment