आकस्मिक निरीक्षण में रैन बसेरा व अलाव व्यवस्था दुरुस्त, बुजुर्ग को मिला कंबल!

SHARE:

आकस्मिक निरीक्षण में रैन बसेरा में यात्रियों से मिल व्यवस्था के संबंधित जानकारी ली…..

आजमगढ़, 20 दिसंबर।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कल देर रात्रि करीब 9.00 बजे रोडवेज परिसर, आजमगढ़ स्थित रैन बसेरा एवं अलाव का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रोडवेज परिसर में अलाव जलता हुआ पाया गया, जिससे ठंड से राहत की व्यवस्था संतोषजनक दिखी। निरीक्षण के समय अलाव ताप रहे एक बुजुर्ग को जिलाधिकारी ने स्वयं कंबल वितरित किया तथा उन्हें रैन बसेरे के भीतर ठहराने की व्यवस्था के निर्देश दिए। केयरटेकर के माध्यम से बुजुर्ग को रैन बसेरे में सुरक्षित रूप से रुकवाया गया।

जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में ठहरे लोगों से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और बेड पर मोटी चादर बिछाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ नहीं मिलना चाहिए तथा अलाव नियमित रूप से जलते रहने चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद की समस्त तहसीलों एवं नगर निकायों में अलाव जलाने एवं कंबल वितरण हेतु आवश्यक धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे रात्रि में बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, फुटपाथों आदि का भ्रमण करें और यदि कोई व्यक्ति खुले में सोता मिले तो उसे रैन बसेरे में ठहराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन के पास पर्याप्त संख्या में कंबल उपलब्ध हैं और जरूरतमंदों को निरंतर कंबल वितरित किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर एवं आरएम रोडवेज भी उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment