जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर के वार्षिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी हुए शामिल!

SHARE:

डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय कार्यक्रम को संबोधित किया…….

आजमगढ़, 14 दिसंबर। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, जीयनपुर आजमगढ़ में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को बड़ा लक्ष्य तय कर आत्मविश्वास के साथ निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय का समय जीवन का सर्वश्रेष्ठ काल होता है, जहां से विद्यार्थी आत्मनिर्भरता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का पाठ सीखते हैं। नवोदय विद्यालय विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

जिलाधिकारी ने नवोदय परिसर में निर्माणाधीन खगोल विज्ञानशाला का निरीक्षण भी किया और संबंधित कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए कि कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। विद्यार्थियों से संवाद के दौरान उन्होंने उनकी मांग पर अगले शैक्षणिक सत्र में अभिभावक प्रतीक्षालय का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर के प्रधानाचार्य श्री शशिकांत राय सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment