पूर्वांचल एक्सप्रेस- दुर्घटना में दीवान जावेद के परिवार के पांच सदस्यों की जलकर मौत, कई घायल!

SHARE:

अहरौला थाने में तैनात दीवान जावेद फूलपुर सरायमीर थाने पर भी रहे है तैनात…..

लखनऊ। यूपी के बाराबंकी जिले में बुधवार शाम करीब पांच बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबेहा थाना क्षेत्र के अमितपुरवा और डिहे गांव के बीच खड़ी वैगनआर कार में पीछे से तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार के टकरा जाने से भीषण आग लग गई। हादसे में वैगनआर में सवार चालक सहित दीवान जावेद के परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि ब्रेजा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैगनआर (UP 14 CB 2088) एक्सप्रेस-वे पर खड़ी थी और उसका बोनट खुला हुआ था। कार के आगे एक पुरुष व महिला खड़े थे, जबकि तीन बच्चे अंदर पानी पी रहे थे। इसी दौरान आज़मगढ़ की ओर से आ रही ब्रेज़ा कार (DL 3 CC Z 5826) तेज रफ्तार में पीछे से वैगनआर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों में आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जल गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैगनआर में सवार सभी लोग जल चुके थे। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर लंबे समय तक जाम लग गया।

जावेद के परिवार के बच्चों की फाइल फोटो
जावेद के परिवार के बच्चों की फाइल फोटो

मृतकों की पहचान- हादसे में दीवान जावेद (तैनात अहरौला थाना, आज़मगढ़) के परिवार के 5 लोगों की मौत हुई। मृतक

1. गुलफ्शा उर्फ चांदनी (30 वर्ष) – पत्नी जावेद

2. समरीन (12 वर्ष) – पुत्री

3. इल्मा (6 वर्ष) – पुत्री

4. इजमा (4 वर्ष) – पुत्री

5. जियान (10 वर्ष) – पुत्र

कार को चला रहे चांदनी के भाई जीशान (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार मऊ से लखनऊ की ओर जा रहा था।

ब्रेज़ा सवार भी घायल

दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी ब्रेज़ा सवार— दीपांशु मिश्रा (24) प्रगति मिश्रा (23) तृप्ति मिश्रा (17) दीप्ति मिश्रा (16)

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें दीप्ति की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है।

घटनास्थल से प्रत्यक्षदर्शी का बयान- कुड़वा डीह गांव के प्रतिनिधि अनिल ने बताया कि वैगनआर काफी देर से सड़क किनारे खड़ी थी और उसके आगे परिवार के सदस्य मौजूद थे। तभी ब्रेज़ा ने तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मार दी जिससे भयानक आग लग गई।

पुलिस कार्रवाई- पुलिस ने दोनों कारों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया और घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जांच जारी है। यह सड़क हादसा पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल छोड़ गया है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment