4 दिसंबर तक सभी फॉर्म जमा करने का निर्देश……
आजमगढ़। महराजगंज ब्लॉक परिसर में गुरुवार को एसडीएम न्यायिक सगड़ी संतरंजन की अध्यक्षता में SIR कार्य प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, संबंधित विभागों के प्रधान, सचिव और राजस्व कर्मी उपस्थित रहे। एसडीएम न्यायिक ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि SIR से जुड़े सभी प्रपत्र निर्धारित प्रारूप में पूर्ण कर 4 दिसंबर तक हर हाल में जमा कर दिए जाएँ। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए प्रत्येक ग्राम पंचायत यह सुनिश्चित करे कि सभी लाभार्थियों के फॉर्म समय पर भरे जाएँ और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर निर्धारित तिथि तक जमा हो जाएँ।
उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रियता बढ़ाने, लाभार्थियों को सही एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने तथा डेटा की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रमुखों और सचिवों ने सर्वे से संबंधित अपनी समस्याएँ व सुझाव भी रखे, जिन पर एसडीएम ने तत्काल समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।प्रशासन ने दोहराया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा न होने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा सकती है।




