best news portal development company in india

महराजगंज CHC में जिला स्तरीय टीम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण व्यवस्था की ली गई जानकारी!

SHARE:

महराजगंज CHC में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद…..

महराजगंज (आजमगढ़)। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में जिला स्तरीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम में जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ. अजीज अंसारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश झा शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने डिलीवरी कक्ष, दवा स्टोर रूम, इमरजेंसी कक्ष और कर्मचारियों की उपस्थिति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

टीम के साथ यूएनडीपी परियोजना अधिकारी राजीव रंजन, यूवीन कोऑर्डिनेटर शशांक और वीसीसीएम पुनम शुक्ला भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान एएनएम को यूवीन पोर्टल पर अधिक से अधिक टीकाकरण डेटा अपलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही एईएफआई (Adverse Event Following Immunization) और आशा प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

डॉ. अजीज अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप वर्ष 2026 तक एमआर (मेजल्स और रूबेला) रोग के उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एनएम और आशा कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद यह उम्मीद जताई गई कि स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और टीकाकरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment