गरीबों, छात्रों,असहायों की मदद को आए MLC शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, 2.35000 रुपये से की आर्थिक सहायता!

SHARE:

जरूरत मंदों की MLC शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली दो लाख चौंतीस हजार रुपये के चेक से की मदद…..

आज़मगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 24 अक्तूबर से 4 नवंबर 2025 तक अपने आज़मगढ़ स्थित आवास पर विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से आए जरूरतमंदों को कुल दो लाख चौंतीस हजार रुपये (₹2,34,000) की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता छात्रवृत्ति, विकलांगजनों के उपकरण, असहाय मरीजों के इलाज और गरीब बेटियों की शादी के लिए चेक के रूप में दी गई।

एमएलसी गुड्डू जमाली ने इस अवसर पर कहा,

 “मैंने जनता की सेवा का जो बीड़ा उठाया है, उसे जीवनभर निभाता रहूंगा। गरीबों और असहायों की मदद ही मानवता की सच्ची सेवा है। मैंने हमेशा बिना भेदभाव लोगों की सेवा की है और आगे भी करता रहूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना है, न कि निजी लाभ उठाना।“अल्लाह का शुक्र है कि लोग मुझ पर भरोसा करते हैं, यह उनके विश्वास का परिणाम है कि मैं जरूरतमंदों की मदद कर पाता हूं,” —

मदद प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में प्रमुख नाम शामिल हैं:

अक्सा परवीन, मोहल्ला बाजबहादुर – ₹40,000 (छात्रवृत्ति)

चंद्रिका कुमार, विकलांग गोल्ड मेडलिस्ट (एयर राइफल शूटिंग) – ₹20,000 (स्पोर्ट्स चेयर हेतु)

ऊंटनी, गोपालपुर मेहनगर – ₹10,000

संजय राम, भटौरा – ₹10,000 (पूजास्थल प्रकाश हेतु)

अवधेश यादव, मोजरापुर – ₹10,000

अरशद, आजमगढ़ – ₹10,000

ज़किया माशूक, मेंहनगर – ₹10,000

नेयाज अहमद, जहानागंज – ₹10,000

शमसुद्दीन, जहानागंज – ₹10,000

सूफियान, दोहरीघाट – ₹10,000

सकीना अंजुम, मुबारकपुर – ₹10,000

इरशाद सोन, आजमगढ़ – ₹10,000

अयाज़, बनावां – ₹10,000

फैजुर्रहमान, मुबारकपुर – ₹7,000

हबीबुन्निशा इरफान, लक्ष्मीपुर – ₹7,000

फूल जहां, कटरा आजमगढ़ – ₹10,000

मोहम्मद इरशाद, आजमगढ़ – ₹10,000

सुधा देवी, नूरपुर सरायहाजी – ₹10,000

साना, आजमगढ़ – ₹10,000

नूरजहां सगीर, नेवादा – ₹10,000

सुभावती मुन्ना, बस्ती केरमा – ₹10,000

श्याम नारायण मौर्या, मिरिया रेडहा (पो. कंधरापुर) – ₹10,000, इस पहल को क्षेत्रवासियों ने समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताया और कहा कि गुड्डू जमाली हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़े दिखाई देते हैं।

रिपोर्ट-ZFM TIMES

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment