धान की उपज का सर्वे: जिलाधिकारी ने कराई क्रॉप कटिंग, पहले प्लाट से 14.845 तो दूसरे से 15.875 किग्रा धान प्राप्त!

SHARE:

धान की उपज का सर्वे: जिलाधिकारी ने की अपने हाथों से धान की कटाई…..

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार को तहसील सदर के अंतर्गत ब्लॉक पल्हनी स्थित ग्राम हैदराबाद में धान की उपज का सर्वेक्षण कराया। इस दौरान उन्होंने स्वयं की उपस्थिति में फसल वर्ष 1433 के अंतर्गत 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के दो प्लाटों में क्रॉप कटिंग कराई। क्रॉप कटिंग के उपरांत गाटा संख्या 1101 से 14.845 किलोग्राम तथा गाटा संख्या 573 से 15.875 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि इन आंकड़ों के आधार पर क्रमशः 34.14 क्विंटल तथा 36.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का अनुमान लगाया गया है।

खुद फ़सल की कटाई करते हुए उन्होंने किसानों से उत्पादन की स्थिति और खेती से जुड़ी जानकारियां भी लीं।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों से प्राप्त क्रॉप कटिंग के आंकड़ों का उपयोग कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा फसलों की उत्पादकता का आकलन करने में किया जाता है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कंपनियां किसानों की फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति का निर्धारण करती हैं।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, प्रधानमंत्री फसल बीमा कंपनी से सोहित यादव (जिला समन्वयक) और कुंदन जायसवाल (सदर तहसील बीमा समन्वयक) उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम प्रधान मिथिलेश यादव, किसान सोमिन और रामजीत भी मौके पर मौजूद रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment