ZFM मुख्य कार्यालय पर मनाया गया मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्मदिन!

SHARE:

डॉक्टर कलाम के पद चिंन्हो पर चलने का लिया गया संकल्प…..

आजमगढ़। भारत रत्न और देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्मदिन 15 अक्टूबर को ZFM मुख्य कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ZFM संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रफीक फूलपुरी ने कहा कि “डॉ. कलाम ने हमें वह ताकत दी है जिसके आगे आज पूरा विश्व नतमस्तक है। उनकी प्रेरणा से देश का हर व्यक्ति बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखता है”

वहीं शहाबुद्दीन चौधरी ने कहा कि “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने भारत की उस तस्वीर में रंग भरे हैं, जिससे हमारा देश विश्व पटल पर एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरा है। 

”मदनलाल ने कहा कि “ रक्षा और आर्थिक मजबूती में कलाम साहब का योगदान अतुलनीय है।

”सरस्वती विश्वकर्मा ने कहा कि “डॉ. कलाम आज के युवाओं के लिए सशक्त भारत की प्रेरणा स्रोत हैं।

”ZFM के संपादक मनोज गुप्ता ने कहा कि “जिस प्रकार वीर अब्दुल हमीद को देश त्याग और बलिदान के लिए सम्मान देता है, उसी प्रकार डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को देश हमेशा उनके समर्पण और योगदान के लिए नमन करता रहेगा।”

इस अवसर पर संगठन प्रभारी रफीक फुलपुरी, मनोज गुप्ता, उमैर आज़मी, शहाबुद्दीन चौधरी, मदनलाल, महेंद्र, अनीता, सरस्वती विश्वकर्मा, सभ्या बरनवाल, हिसामुद्दीन, बच्चू लाल बिंद, चांदनी, मंगीता, सोनम कुमारी, रंजना भारती, साकिब सिद्दीकी, सचिन कुमार, शिवम बरनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन डॉ. कलाम के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए रास्ते पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment