संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में रस्सी के सहारे लटकता मिला छात्रा का शव ,आत्महत्या की आशंका!

SHARE:

मृतिका स्नातक की छात्रा थी और ब्यूटीपार्लर भी सीख रही थी…..

आजमगढ़। जनपद के महाराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नौबरार देवारा जदीदकिता प्रथम में बुधवार की सुबह एक 18 वर्षीय किशोरी का शव कमरे में रस्सी से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान पूजा चौहान (18), पुत्री तेजप्रताप चौहान के रूप में हुई है, जो स्नातक की छात्रा थी और साथ ही ब्यूटीपार्लर भी सीख रही थी। सुबह परिजन जब पूजा को जगाने उसके कमरे में गए, तो देखा कि उसका शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। महिलाओं ने तत्काल इसकी सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी, जिसके बाद उन्होंने महाराजगंज कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही महाराजगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को भी सूचित किया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर गहन जांच-पड़ताल की। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । परिजनों ने बताया कि पूजा रात में खाना खाने के बाद सोने चली गई थी। सुबह जब उसे उठाने गए तो उसका शव लटकता मिला। वे इस घटना से पूरी तरह अनभिज्ञता जता रहे हैं। मृतका के दो भाई और तीन बहनें हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज, केदारनाथ मौर्य ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा मौके पर जांच कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment