मस्जिद पर फहराया सऊदी अरब का झंडा, पुलिस ने उतारा झंडा, मुकदमा दर्ज।

SHARE:

मस्जिद की मीनार पर सऊदी अरब का झंडा फहराया गया था जिसे मिली शिकायत के बाद पुलिस ने उतरवाया….

आजमगढ़। जिले अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कड़सरा शिवदास का पुरा स्थित एक मस्जिद की मीनार पर सऊदी अरब का झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर झंडा उतरवाया। इस मामले की जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक जफर अयूब ने बताया कि सोशल मीडिया पर गौरव सिंह रघुवंशी द्वारा साझा किए गए वीडियो में मस्जिद की मीनार पर सऊदी अरब का झंडा फहराया गया था।

सूचना पर वे हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और झंडा उतरवाकर सुरक्षित किया गया। जांच में मस्जिद की देखरेख करने वाले नूर आलम पुत्र राजीद अहमद (उम्र 25 वर्ष) निवासी कड़सरा शिवदास का पुरा के द्वारा झंडा लगाए जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार यह कृत धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला तथा समाज में वैमनस्य फैलाने वाला माना गया है। झंडे का वीडियो साक्ष्य के रूप में पेनड्राइव में सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस संदर्भ में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थाना अतरौलिया के अंतर्गत एक मामला संज्ञान में आया है जिसमें नूरी मस्जिद के मीनार के ऊपर एक सऊदी अरबिया झंडा लगाया गया था इसका उद्देश्य धार्मिक भावनाओं को आहत करना और सौहार्द पूर्ण माहौल को दूषित करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया था । सूचना पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment